पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में करेंगे चुनावी जनसभा

0 302

नई दिल्ली । भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र और कर्नाटक में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जनता का आशीर्वाद मांगते नजर आएंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब 12:15 बजे महाराष्ट्र के ही परभणी में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कर्नाटक रवाना हो जाएंगे।

कर्नाटक में पीएम नरेंद्र मोदी 3:45 बजे के करीब चिक्कबल्लापुर और शाम को 5:30 बजे बेंगलुरु में जनसभा को संबोधित करेंगे।

महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। राज्य में एनडीए गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी के गठबंधन से है।

वहीं कर्नाटक में भाजपा, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और राज्य में उसका मुकाबला सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस से है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.