अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

0 346

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह आज वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के पक्ष में चुनावी रैली कर जनता का आशीर्वाद मांगेंगे।

अमित शाह आज सुबह 11 बजे राजस्थान के भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के शक्करगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 12:30 बजे कोटा पहुंचेंगे और सीएडी ग्राउंड में दिन की अपनी दूसरी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अमित शाह उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। वह शाम को करीब 4 बजे उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा में पहुंचकर वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर ग्राउंड में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

बता दें कि राजस्थान के कोटा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उत्तर प्रदेश के मथुरा से हेमा मालिनी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.