PM मोदी के नेतृत्व में दो साल में भारत बनेगा दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था : जेपी नड्डा

0 234

रायपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 11वें स्थान से छलांग लगाकर विश्व में 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। उनके तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत दो साल के भीतर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

जेपी नड्डा ने साल 2014 की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में कहा था कि मेरी सरकार गरीब, गांव, वंचित, दलित, महिला सशक्तीकरण, किसान और युवाओं के लिए समर्पित है। आज गांवों का सर्वांगीण विकास हुआ है। पीएम मोदी के नेतृत्व में चार करोड़ पक्के घर बनकर तैयार हुए हैं। ये मकान सभी सुविधाओं से युक्त हैं। आप एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाइए, हम पांच साल में तीन करोड़ और घर बनाएंगे।

देश में सीएए लागू किए जाने की चर्चा करते हुए नड्डा ने कहा कि 1947 में देश विभाजन के बाद पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में काफी लोगों को धार्मिक रूप से प्रताड़ित करके वहां से निकाला गया था। उनको नागरिकता देने की बात तो सभी करते थे, लेकिन, नागरिकता देने की हिम्मत किसी में नहीं थी, क्योंकि सभी तुष्टीकरण और वोटबैंक की राजनीति में डूबे हुए थे। नरेंद्र मोदी को आपने ताकत दी, उन्होंने सीएए लागू किया और जो लोग भारत में आए थे, उन्हें नागरिकता देने का काम किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.