मुख्तार अंसारी की मौत जहर से नहीं कार्डियक अरेस्ट से हुई

0 280

लखनऊ : मुख्तार अंसारी की मौत जहर से नहीं कार्डियक अरेस्ट से हुई । गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मंगलवार को आई विसरा जांच रिपोर्ट में जहर दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। जेल में सजा काट रहे मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को बांदा जिले के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी।

मुख्तार के भाई और सांसद अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया था कि मुख्तार को जहर देकर मारा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि अंसारी की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। अंसारी के परिवार ने आरोप लगाया है कि जेल में “धीमा जहर” दिए जाने के कारण उनकी मौत हुई।

पोस्टमार्टम जांच की निगरानी और रिपोर्ट तक पहुंच रखने वाले अस्पताल के एक वरिष्ठ सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “मुख्तार अंसारी की मौत का कारण दिल का दौरा (मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन) था।” शव का पोस्टमाॅर्टम पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया था। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में जब पोस्टमाॅर्टम हुआ, तो मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी भी मौजूद थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.