USA में भारत का डंका, नासा ने चुनौती पर खरे उतरे दो भारतीय छात्रों को किया पुरस्कृत

0 322

वाशिंगटन : नई दिल्ली और मुंबई के दो भारतीय छात्रों को मानव अन्वेषण रोवर चैलेंज के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी- नासा ने पुरस्कृत किया है। नासा के मुताबिक केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, दिल्ली-एनसीआर ने चैलेंज के क्रैश एंड बर्न श्रेणी में पुरस्कार जीता है। इसके अलावा, मुंबई के कनकिया इंटरनेशनल स्कूल को रूकी ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

जानकारी के अनुसार, दुनिया भर से 72 टीमों के साथ 600 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। अमेरिका में डलास के पैरिश एपिस्कोपल स्कूल ने हाई स्कूल डिवीजन में पहला स्थान हासिल किया तो वहीं, हंट्सविले में अलबामा विश्वविद्यालय ने कॉलेज/विश्वविद्यालय खिताब पर कब्जा किया। वार्षिक इंजीनियरिंग प्रतियोगिता नासा की सबसे लंबे समय से चली आ रही प्रतियोगिता है।

नासा के वरिष्ठ अधिकारी वेमित्र अलेक्जेंडर ने कहा कि हमने इस बार प्रतियोगिता की 30वीं वर्षगांठ मनाई। एचईआरसी नासा की विरासत को आगे बढ़ा रहा है, जो उन छात्रों को अनुभव प्रदान करता है, जो भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की योजना बनाने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.