पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में करेंगे चुनावी रैली, भोपाल में रोड शो का कार्यक्रम

0 450

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रोड शो भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज अपनी पहली रैली सुबह 10:45 बजे छत्तीसगढ़ के सरगुजा में करेंगे। इसके बाद वह मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर लगभग 2:45 बजे के मध्य प्रदेश के सागर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह शाम 5:15 बजे मध्य प्रदेश के ही बैतूल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के सघन चुनाव प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शाम 7:15 बजे रोड शो कर मतदाताओं का समर्थन भी मांगेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.