Ballia Accident: बलिया में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी कार; चार लोगों की मौत

0 256

बलिया। उत्तर प्रदेश (UP) के बलिया (Ballia) जिले में बुधवार देर रात को बड़ा हादसा हुआ। फेफना-बक्सर (phefna-buxar) हाईवे पर एक अन्य वाहन को ओवरटेक (Overtake) करने की कोशिश में कार (Car) अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसा फेफना पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर हुआ।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे फेफना-बक्सर राजमार्ग पर एक टाटा सफारी दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गयी और पेड़ से टकराकर पलट गयी। हादसे के बाद वाहन में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। एसपी ने बताया कि डॉक्टरों ने सत्येन्द्र यादव (40), राजू यादव (30) और कमलेश यादव (36) को मृत घोषित कर दिया।

फेफना-बक्सर हाईवे पर हुए इस भीषण हादसे में कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसमें डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि रितेश गोंड को मऊ जिले के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा था, रास्त में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य घायल यात्री को गंभीर हालत में वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.