किर्गिस्तान में झरने पर घूमने गए आंध्र प्रदेश के मेडिकल छात्र की बर्फ में फंसने से मौत

0 421

नई दिल्ली (New Delhi)। किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) में आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के एक 20 वर्षीय मेडिकल छात्र (20 year old medical student) दसारी चंदू (Dasari Chandu) की जमे हुए झरने में फंसने से मौत हो गई. वह छात्र चार अन्य छात्रों के साथ झरने पर गया था, जो आंध्र प्रदेश के ही थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक दसारी चंदू किर्गिस्तान में मेडिसिन का सेकेंड इयर का स्टूडेंट था और झरने की बर्फ में फंसने के बाद उसकी मौत हो गई।

मिठाई की दुकान चलाते हैं पिता
दसारी चंदू विशाखापत्तनम के अनाकापल्ले के रहने वाले थे और उनके पिता ‘मदुगुला हलवा’ नाम के मिठाई की दुकान चलाते हैं. रविवार को वह गलती से किर्गिस्तान में जमे हुए झरने में फंस गए थे, जहां उनकी मौत हो गई. दसारी चंदू की मौत की खबर पाकर परिवार, दोस्तों और घर वापस आने वाले समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।

दसारी चंदू का परिवार अपने बेटे के शव को वापस लाने में मदद के लिए केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के पास पहुंचा. रेड्डी ने किर्गिस्तान के अधिकारियों से संपर्क किया. चंदू के शव को भारत वापस लाने का प्रोसेस चल रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.