पीएम नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार

0 300

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से जुटे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल और बिहार में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल में चार जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। पीएम मोदी सुबह 11:30 बजे बैरकपुर, दोपहर 1 बजे हुगली, दोपहर 2:30 बजे आरामबाग और शाम 4 बजे हावड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पश्चिम बंगाल से, प्रधानमंत्री बिहार का दौरा करेंगे और शाम 6:45 बजे पटना में रोड शो करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को प्रतापगढ़, रायबरेली, गोण्डा के चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मोहनलालगंज, कैसरगंज और अमेठी लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.