अफगानिस्तान के गोर प्रांत में भारी बारिश, 50 लोगों की मौत

0 245

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान (Afghanistan) के गोर प्रांत में भारी बारिश के कारण कई जगह पर अचानक बाढ़ आने से कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है। तालिबान के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या प्रारंभिक सूचनाओं पर आधारित है और यह बढ़ सकती है।

गोर प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद हमास ने कहा कि दर्जनों लोग लापता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शुक्रवार की बाढ़ के बाद राजधानी फिरोज कोह समेत विभिन्न क्षेत्रों में हजारों मकानों व संपत्तियों के क्षतिग्रस्त होने और सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि के नष्ट होने से प्रांत को काफी वित्तीय नुकसान हुआ है।

पिछले हफ्ते, संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी ने कहा था कि अफगानिस्तान में असामान्य रूप से हुई भारी मौसमी बारिश के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों मकान नष्ट हुए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.