हार्ट और डायबिटीज की दवा हुई सस्‍ती, सरकार ने घटाए 54 दवाओं के दाम

0 483

नई दिल्‍ली: सरकार ने बड़ी राहत देते हुए 54 जरूरी दवाओं के रेट कम कर दिए हैं. जिन दवाओं के दाम कम किए गए हैं उनमें दिल, डायबिटीज, कान और नाक की बीमारियों के इलाज में काम आने वाली मेडिसीन भी शामिल हैं. इनके अलावा मल्टीविटामिन भी अब लोगों को कम कीमत में मिल सकेंगे. दवाओं के दाम घटाने का यह फैसला नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) की बैठक मे लिया गया था. अब सरकार ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है.

NPPA की ओर से 54 दवाओं के दाम कम करने के अलावा 8 स्पेशल दवाओं के रेट भी कम किए गए हैं. देश में दिल और शुगर के मरीजों की संख्‍या बहुत ज्‍यादा है. भारत में 10 करोड़ से अधिक तो डायबिटीज के ही मरीज हैं. इनमें से अधिकतर लोगों को रोजाना अपने शुगर को कंट्रोल करने के लिए दवा खानी पड़ती है. इसी तरह दिल की बीमारियों से पी‍डित लोग भी दवाओं के सहारे हैं. दवाओं के रेट कम होने से लाखों लोगों को फायदा होगा.

इन दवाओं के रेट हुए कम

डायबिटीज की दवा
दिल की दवा
एंटीबायोटिक
विटामिन डी
मल्टी विटामिन
कान की दवा

केंद्र सरकार ने पिछले महीने यानी मई में भी कुछ दवाओं के दाम कम किए गए थे. उस वक्‍त 41 जरूरी दवा और 6 स्पेशल मेडिसीन के रेट घटाए गए थे. इनमें एसिडिटी, गैस, पेन किलर, एलर्जी और लीवर की दवाइयां शामिल थीं.

बता दें कि NPPA एक सरकारी रेगुलेटरी एजेंसी है जो भारत में फार्मास्युटिकल दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करती है. यह समय-समय पर दवाओं के रेट की समीक्षा करती है और फिर जब लगता है कि किन्‍ही बीमारियों के इलाज में काम आने वाली दवा की कीमत जनहित में कम की जानी चाहिए तो यह ऐसा करती है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.