महाविकास आघाडी के नेताओं ने एकजुट होकर नवनीत राणा को हराया : रवि राणा

0 328

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में बडनेरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रवि राणा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा की हार के बाद विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र में नरेंद्र मोदी जी को रोकने के लिए सभी विपक्षी दल एकजुट हुए, उसी तरह नवनीत राणा को रोकने के लिए यहां पर महाविकास आघाडी के सभी बड़े नेताओं ने एकजुट होकर काम किया।

उन्होंने विधायक कडू पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लिए मातोश्री से रसद आई और उन्होंने नवनीत राणा के खिलाफ काम किया है। इसका जवाब जनता देगी। विधायक बच्चू कडू आज भी मातोश्री के संपर्क में हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ने संविधान को बदलने की बातें लोगों के दिलों दिमाग में बैठाने की कोशिश की। उनकी ओर से गलत ओर झूठा प्रचार किया गया। सभी के खाते में 8500 हजार रुपए आ जाएंगे, ऐसा गलत प्रचार कर उन्होंने मतदाताओं को बहलाया, फुसलाया। इसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.