केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पटना पहुंचे जीतन राम मांझी का भव्य स्वागत

0 277

पटना। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे जीतन राम मांझी का उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके आने की खुशी में पटाखे जलाए और ढोल नगाड़ा भी बजाया।

इस दौरान जीतन राम मांझी ने मंत्री बनाये जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि मुझे एमएसएमई मंत्रालय दिया गया है। मैं विभाग को समझ रहा हूं, मैं बेहतर काम करूंगा और देश को आगे बढ़ाऊंगा। वहीं विपक्ष के हमले पर मांझी ने कहा कि विपक्ष का काम हमारी आलोचना करना है, लेकिन हम देश के विकास के लिए काम करेंगे।

विपक्ष की ओर से ईवीएम पर सवाल उठाये जाने पर मांझी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं है। विपक्ष सिर्फ अपनी गलती छिपा रहा है। राजद सुप्रीमो लालू यादव की ओर से जातीय जनगणना कराये जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि चरवाहा विद्यालय लालू यादव ने खोला। चरवाहा विद्यालय खोलकर उन्होंने क्या विकास किया, ये तो वे ही जानें।

लालू यादव ने कहा है कि सर्वे के मुताबिक 88.4 फीसदी जमीन अगड़े समुदाय की है, इसलिए भाजपा जातीय जनगणना नहीं करा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.