जम्मू में एक जनवरी से अब तक हुए आतंकवादी हमलों में सेना के एक कैप्टन सहित 12 सुरक्षाकर्मी शहीद

0 278

जम्मू : जम्मू क्षेत्र में एक जनवरी से अब तक हुए आतंकवादी हमलों में सेना के एक कैप्टन सहित 12 सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं और 10 नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 55 लोग घायल हुए हैं और पांच आतंकवादी मारे गए हैं। जम्मू क्षेत्र में हाल ही में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं।

जुलाई 2024:

15 जुलाई: डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए।

8 जुलाई: कठुआ जिले में आतंकवादी हमले में पांच सैन्यकर्मी शहीद और पांच घायल हुए।

7 जुलाई: राजौरी जिले में एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादी हमले में एक सैन्यकर्मी घायल हो गया।

जून 2024:

26 जून: डोडा जिले में गोलीबारी में तीन विदेशी आतंकवादी मारे गए।

12 जून: डोडा जिले में आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी घायल।

11/12 जून: कठुआ जिले में मुठभेड़ में दो विदेशी आतंकवादी मारे गए और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई। डोडा जिले में आतंकवादी हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

9 जून: रियासी जिले में एक बस पर आतंकवादी हमले में नौ तीर्थयात्री मारे गए और 42 घायल हो गए।

मई 2024:

4 मई: पुंछ जिले में आतंकवादी हमले में एक वायुसेना कर्मी की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

अप्रैल 2024:

28 अप्रैल: उधमपुर जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक ग्राम रक्षा प्रहरी की मौत हो गई।

22 अप्रैल: राजौरी जिले में आतंकवादियों ने एक सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.