21 साल की बेटी तिशा की चिता को मुखाग्नि देकर टूटे कृष्ण कुमार, मां का भी रो-रोकर हुआ बुरा हाल

0 366

मुंबई: टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की चचेरी बहन तिशा कुमार का बीते दिनों 21 साल की उम्र में कैंसर की वजह से निधन हो गया। वहीं आज मुबंई में तिशा का आज अंतिम संस्कार हुआ जहां उनके माता-पिता बेसुध हालत में नजर आए।

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की चचेरी बहन और एक्टर कृष्णा कुमार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उनकी बेटी तिशा कुमार का 21 साल की उम्र में निधन हो गया। तिशा काफी समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ रही थीं, लेकिन अफसोस ये जंग वो जीत न सकी और 18 जुलाई को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं तिशा के निधन के 4 दिन बाद यानी कि आज 22 जुलाई को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस आखिरी पल में बाॅलीवुड के कई सितारे शामिल हुए और हर किसी की आंखें इस दौरान नम नजर आईं।

जहां एक तरफ तिशा को अंतिम विदाई देते वक्त सितारों की आंखें नम दिखीं तो वहीं दूसरी तरफ इकलौती बेटी को पंचतत्व में विलीन होता देख उनके माता-पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल हुआ। बेटी को मुखाग्नि देने के बाद कृष्णा कुमार किस तरह दर्द में तड़प-तड़प कर बेटी के लिए रो रहे थे वो आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं। इकलौती बेटी को खोने का गम कृष्णा कुमार के चेहरे पर साफ नजर आ रहा हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग उन्हें किसी तरह से संभालता हुए दिख रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ कृष्णा कुमार की पत्नी भी बेटी के अंतिम संस्कार में बेसुध नजर आईं। तिशा के अंतिम संस्कार से उनकी मां तान्या कुमार का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा , जिसे देख लोगों का कलेजा फट रहा है। इस वीडियो में मां के चेहरे पर बेटी के खोने का दर्द साफतौर पर झलक रहा है। बेटी को खोने का ऐसा दर्द है कि वह चल भी नहीं पा रही हैं। उन्हें इस दौरान किसी का सहारा लेकर चलते हुए देखा जा सकता है। तान्या कुमार को इस हालत में देख हर किसी की आंखों में आंसू आ गए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.