फिर सक्रिय हुआ मॉनसून… यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

0 310

UP Rain Alert: यूपी में पिछले दो हफ्तों से बादलों की आवाजाही तो कभी तेज धूप निकल रही है, जिसकी वजह से लोगों को उमस गर्मी झेलनी पड़ रही है। बिना एसी के काम नहीं चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश में मॉनसून के सक्रिय होने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में मंगलवार को कई जिलों में बारिश के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की द्रोणिका अब मध्यप्रदेश की ओर शिफ्ट हो गई है, जिससे पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के अनुमान है। इस दौरान अगले चार दिनों तक कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। बारिश के दौरान गरज चमक के साथ बज्रपात का भी अलर्ट है।

23 जुलाई से गोरखपुर, सहारनपुर, बस्ती, बलरामपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर में भी कहीं हल्की तो कहीं जोरदार बारिश हो सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.