बिहार सुर्खियों में तभी आता है जब वहां कोई पुल गिरता है, राज्य को उसके हक से किया जा रहा वंचित: प्रियंका चतुर्वेदी

0 361

नई दिल्ली: शिवसेना(UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि बिहार के लिए और बिहार की जनता के लिए बिहार की सरकार भी इसका मुद्दा बनाएगी. विशेष राज्य के दर्जे की बात बिहार के साथ की गई थी। साथ ही साथ जब-जब पीएम मोदी ने वहां प्रचार किया है 1 लाख 20 हजार करोड़ के पैकेज की बात की थी, वो आज तक बिहार को नहीं मिला है।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार सुर्खियों में तभी आता है जब वहां कोई पुल गिरता है। बिहार को उन सुर्खियों में आना है जहां प्रगति और उन्नति के रास्ते पर चलें। उनको उससे वंचित किया जा रहा है। मैं उम्मीद करती हूं कि उनके 2 गठबंधन के साथी इस पर किसी तरह का संज्ञान लेकर इसका विरोध करेंगे।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.