Vinesh Phogat को मिलेगा सिल्वर मेडल! आज होगा फैसला, पाक को पटकनी देने वाले ये टॉप वकील लड़ेंगे केस

0 303

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य ठहराई गई भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के मेडल पर आज फैसला होगा। विनेश के लिए एक अच्छी खबर ये है कि ओलंपिक से अयोग्य ठहराए जाने के मामले में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का प्रतिनिधित्व प्रसिद्ध भारतीय वकील हरीश साल्वे करेंगे।

भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और किंग्स काउंसल साल्वे ने पुष्टि की कि उन्हें कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में विनेश फोगाट का केस लड़ने के लिए IOA द्वारा नियुक्त किया गया है।

बता दें कि विनेश को उनके 50 किलोग्राम वजन कैटेगरी में से इसलिए अयोग्य ठहरा दिया गया क्योंकि फाइनल मुकाबले से पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। अब विनेश ने इसके खिलाफ CAS में केस दर्ज किया है। सीएएस में आज यानी 9 अगस्त को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर सुनवाई शुरू होगा।

इससे पहले हरीश साल्वे ने पाक में कैद कुलभूषण जाधव के मामले में इंटरनेशनल कोर्ट में केस लड़ा था। लाखों रुपये की फीस लेने वाले साल्वे ने तब एक रुपया भी फीस नहीं ली थी। इस केस में पाक को मुंह की खानी पड़ी थी। पेरिस ओलंपिक के फाइनल से अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश फोगट ने गुरुवार को कुश्ती से संन्यास की घोषणा की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.