बांग्लादेश में भारतीय दूतावास का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक बंद हुआ एंबेसी का वीजा सेंटर

0 353

नई दिल्ली: पड़ोसी देश में अशांति के कारण शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर जाना पड़ा, जिसके बाद बांग्लादेश में सभी भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र अगले नोटिस तक बंद रहेंगे। भारतीय वीज़ा के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर अब एक संदेश है, “अस्थिर स्थिति के कारण सभी IVAC अगले नोटिस तक बंद रहेंगे। अगली आवेदन तिथि एसएमएस के जरिए सूचित की जाएगी और अनुरोध है कि पासपोर्ट अगले वर्किंग डे पर प्राप्त करें।

बता दें कि यह जानकारी नई दिल्ली द्वारा बांग्लादेश में अस्थिर स्थिति के बीच अपने उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास से नॉन-एसेंशियल कर्मचारियों और उनके परिवारों को निकालने जाने के एक दिन बाद आई है। हालांकि, सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारतीय राजनयिक देश में ही हैं और मिशन पर काम कर रहे हैं।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारत का उच्चायोग है तथा चटगांव, राजशाही, खुलना और सिलहट में वाणिज्य दूतावास हैं। पड़ोसी देश की स्थिति के बारे में बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि लगभग 19 हजार भारतीय बांग्लादेश में हैं, जिनमें से 9 हजार छात्र हैं। इनमें से कई छात्र विरोध के बीच भारत वापस आ गए थे। उन्होंने कहा कि सरकार वहां रह रहे भारतीय समुदाय के साथ निकट संपर्क में है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यकों की स्थिति पर नज़र रख रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.