जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

0 335

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है. यह मुठभेड़ अहलान गडोले इलाके में हो रही है. पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर जिले के कोकेरनाग इलाके के अहलान गडोले में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. आतंकवादियों की ओर से तलाशी दल पर गोलीबारी करने पर सुरक्षा बलों ने जवाब में गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि गोलीबारी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.