गोवा में टला बड़ा हादसा, उड़ान भरने से पहले पक्षी से टकराया विमान; बाल-बाल बची यात्रियों की जान

0 365

पणजी। गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ बर्ड स्ट्राइक की घटना घटी है। बुधवार सुबह एक पक्षी विमान से टकरा गई। पक्षी के टकराने से उड़ान रद्द करनी पड़ी।

अधिकारी ने जानकारी दी कि यह घटना सुबह 6.45 बजे घटी। अधिकारी ने बताया कि जब फ्लाइट रनवे पर थी, तभी पक्षी टकरा गई। टकराने के लिए फ्लाइट को रोक दिया गया। अधिकारी ने बताया कि इस घटना की जांच चल रही है।

वाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,‘‘दक्षिण गोवा के दाबोलिम हवाई अड्डे से विमान को मुंबई के लिए उड़ान भरना था, लेकिन पक्षी के टकराने के कारण रनवे पर ही विमान को रोकना पड़ा।”

उन्होंने कहा, ”उड़ान तुरंत रद्द कर दी गई और विमान को आगे की जांच के लिए परिसर में खड़ा कर दिया गया।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.