दिल्ली के सागरपुर में तीसरी मंजिल से गिरने से नाबालिग लड़की की मौत

0 319

नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक हादसे में एक नाबालिग लड़की की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। यह पूरी घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहा है कि लड़की अचानक ऊपर से बीच सड़क पर गिरती है। जिसके बाद कई लोग चीखने-चिल्लाने लगते हैं। इसके बाद एक महिला मौके पर आती है और इस अप्रत्याशित दृश्य को देखकर घबराकर वहां से भाग जाती है। थोड़ी देर बाद लड़की के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचते हैं और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया जाता है।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि लड़की बालकनी में खेलते समय गिर गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लड़की किस परिस्थिति में तीसरी मंजिल से गिरी। फिलहाल पुलिस आसपास के कुछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्ची किन परिस्थितियों में नीचे आ गिरी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी के लिए सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है। इस बीच, स्थानीय निवासियों और परिवार वालों में इस दर्दनाक घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस और प्रशासन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गहन जांच कर रहे हैं ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.