मिलन रथनायके ने डेब्यू में रचा इतिहास, फिफ्टी जड़कर तोड़ा टेस्ट क्रिकेट का 41 साल पुराना रिकॉर्ड

0 236

नई दिल्ली : श्रीलंकाई टीम के पेसर मिलन रथनायके ने बुधवार को इतिहास रच दिया। नंबर 9 पर बैटिंग करते हुए डेब्यू मैच में मिलन ने टेस्ट क्रिकेट के 41 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। डेब्यू मैच में नंबर 9 पर बैटिंग करते हुए उन्होंने टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपना नाम दर्ज किया। इस दौरान भारत के पूर्व पेसर बलविंदर संधू का रिकॉर्ड टूट गया। श्रीलंकाई की टीम के धुरंधर एक समय पर टीम की लुटिया डुबो ही चुके थे, लेकिन टीम मिलन ने तूफानी बैटिंग कर टीम की पारी को संभालने की पूरी कोशिश की। डी सिल्वा ने 74 रन तो मिलन ने 72 रन बनाकर टीम को 200 रन का आंकड़ा पारी करने में मदद की।

दरअसल, मिलन जब बैटिंग करने आए, उस वक्त श्रीलंकाई टीम ने अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उन्होंने 135 गेंदों में 72 रन बनाए और नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस पारी ने श्रीलंका को 236 रन का स्कोर बनाने में मदद की। रथनायके ने नंबर 9 पर टेस्ट डेब्यू करते हुए अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बना लिया है। इससे पहले भारत के बलविंदर संधू ने साल 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ हैदराबाद में 71 रन बनाए थे।

1. मिलन रत्थनायक (श्रीलंका)- 72 रन (इंग्लैंड के खिलाफ, 2024)

2. बलविंदर संधू (भारत)- 71 रन (पाकिस्तान के खिलाफ, 1983

3. डेरैन गोफ (इंग्लैंड)- 65 रन (न्यूजीलैंड के खिलाफ, 1994)

4.मोंडे जोंडेकी (दक्षिण अफ्रीका)- 56* रन (इंग्लैंड के खिलाफ, 1948)

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.