PM मोदी कल कर्मचारी संगठनों से मिलेंगे, OPS-NPS समेत कई मुद्दों पर होगी बात

0 300

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 24 अगस्त को केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में तो चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो चुका है. इन दो राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव होने हैं.

पीएम और कर्मचारी संगठन की बैठक को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि इसमें उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. खासकर पेंशन, एनपीएस समेत कई दूसरे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. पीएम आवास पर होने वाली इस बैठक में देशभर के कर्मचारी संगठन प्रधानमंत्री के सामने अपनी मांगों को लेकर चर्चा कर सकते हैं.

एक दशक में पहली बार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्मिक मंत्रालय के साथ-साथ केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय स्तर के जॉइंट कंसल्टेटिव मैकेनिज्म (JCM) के कर्मचारी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. इस मीटिंग को देखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर से ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर आस जगी है. इसके साथ-साथ आठवें वेतन आयोग के मुद्दे पर कर्मचारी सरकार से गुड न्यूज की उम्मीद कर रहे हैं.

इससे पहले केंद्र सरकार और केंद्रीय पीएसयू कर्मचारियों की यूनियनों ने 1 मई से अनिश्विच कालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था. हालांकि, सरकार की ओर से चर्चा का आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल को आगे टाल दिया था. ये यूनियन पुरानी पेंशन योजना को फिर से शुरू करने और सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण को रोकने की मांग कर रहे हैं. इसके साथ-साथ केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में खाली पड़े पदों को भी जल्द से जल्द भरने की मांग पर अड़े हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.