गूगल पर सर्च किया पत्नी की हत्या के बाद कितनी जल्दी कर सकते हैं दूसरी शादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 301

नई दिल्ली: वर्जीनिया में भारतीय मूल के 33 साल के नरेश भट्ट पर अपनी पत्नी ममता काफले की हत्या का आरोप है। नरेश पर पुलिस को तब शक हुआ जब उनकी गूगल सर्च हिट्री खंगाली गई। नरेश ने अपनी पत्नी की मौत के बाद सर्च इंजिन गूगल पर सर्च किया था कि ‘दूसरी शादी कितनी जल्दी कर सकते हैं।’ इतना ही नहीं ममता के गायब होने के तुरंत बाद से नरेश को संदिग्ध सामान खरीदते हुए पाया गया। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

अमेरिका के वर्जीनिया शहर में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद अपनी दूसरी शादी की तलाश शुरू कर दी थी और यही उसके फंसने और जेल जाने का कारण बना। पति ने इसके लिए उसने बकायदा गूगल पर सर्च किया था कि पहली पत्नी के मरने के बाद दूसरी शादी कब कर सकते हैं। इसी सुराग से उसके ऊपर शक बढ़ा और वह पत्नी की हत्या में आरोपी सिद्ध हो गया।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी में बताया जा रहा है कि अमेरिका के वर्जीनिया शहर में 28 वर्षीय नर्स और एक बेटी की मां ममता काफले भट्ट की उसके पति ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने उसके पति नरेश भट्ट को अदालत में आरोपी भी बनाया था। ममता और नरेश भट्ट मूल रूप से नेपाली हैं। ममता के परिवार का संबंध नेपाल के काव्रेपालांचोक जिले से बताया जाता है, जबकि नरेश कंचनपुर के रहने वाला है।

हत्या के मिले सबूत

सीसीटीवी फुटेज में नरेश भट्ट को चाकू तथा सफाई का सामान खरीदते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने इन सबूतों के आधार नरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दायर किया है। अभियोजकों ने दावा किया है कि नरेश भट्ट ने अपनी पत्नी के लापता होने के तुरंत बाद ही खून से सने बाथ मैट और बैग को कूड़ेदान में फेंका था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.