Pushpa 2 रिलीज के दौरान बड़ा हादसा, हैदराबाद में अल्‍लू अर्जुन को देखने पहुंची भीड़ में मची भगदड़; 1 महिला की मौत

0 495

Pushpa 2 Stampede: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2- द रूल’ आखिरकार तीन साल के लंबे इंतजार के बाद थिएटर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिल रहा है। हालांकि, अब यही पागलपन लोगों के लिए जानलेवा बन गया जब हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली स्थित संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई। ये घटना ‘पुष्पा- द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान की है जिसमें 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई है जबकि भगदड़ में उसका नौ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके अलावा, दो और लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना बुधवार देर रात को हुई थी जब हैदराबाद के संध्या थिएटर में रात 9.30 बजे ‘पुष्पा 2’ का शो लगा था। सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी। इसी दौरान भगदड़ मच गई और इसमें एक महिला फैन ने अपनी जान गंवा दी। महिला दिलसुखनगर की रहने वाली बताई जा रही है जिसका नाम रेवती था। बेहोश होने के बाद उसे तुरंत दुर्गाभाई देशमुख अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, उसके बेटे को भी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

‘पुष्पा 2’ को फैंस से मिले शानदार रिव्यू

अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर आधी रात को हो चुका है जिसे देखने के लिए लाखों की तादाद में फैंस पहुंचे। फिल्म को अबतक जिस-जिसने देखा है, वो उसकी तारीफ करता नहीं थक रहा है। पुष्पाराज को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देख फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म के करोड़ों टिकट बिक गए थे। ऐसे में लग रहा है कि आने वाले दिनों में ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर मीटर तोड़ने वाली है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.