Weather Update: उत्तर भारत में ठंड बढ़ने की संभावना, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हो सकती है बारिश

0 408

नई दिल्ली: दिसंबर का महीना जारी है, लेकिन ठंड ने अभी तक पूरी तरह दस्तक नहीं दी है। जहां एक ओर उत्तर भारत में लोग कड़ाके की सर्दी का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दिन के समय तेज धूप लोगों को पसीने छुड़ा रही है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 दिसंबर की रात से सक्रिय हो सकता है। इसका असर 8 और 9 दिसंबर को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

उत्तर भारत में सर्दी का असर तेज होगा
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी, जिससे ठंडी हवाएं उत्तर भारत की ओर बढ़ेंगी। दिल्ली NCR सहित उत्तर पश्चिमी भारत में अगले तीन दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में सक्रिय होगा। इसके कारण दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी भारत में अगले दो दिनों में तापमान 2 डिग्री तक गिरेगा, लेकिन फिर 2-3 डिग्री तक बढ़ने की भी संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। इससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ेगी। दिल्ली NCR में सर्दियों की पहली हल्की बारिश होने देखने को मिल सकती है। जिसके वजह से ठंड को बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं, मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने की संभावना है।

आज यहां हो सकती है बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र और गोवा में भी हल्की बारिश की संभावना है। ओडिशा, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है। उधर पंजाब और हरियाणा में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.