महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर PM मोदी ने दी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि

0 438

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार 6 दिसंबर को संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आज जब देश उनके योगदान को याद कर रहा है तो वे उनकी दृष्टि को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराते हैं।

इस बाबत उन्होंने आज सोशल मिडीया ‘X’पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महापरिनिर्वाण दिवस पर, हम अपने संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को नमन करते हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. आंबेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा है। आज, जब हम उनके योगदान को याद कर रहे हैं, हम उनकी दृष्टि को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराते हैं।” प्रधानमंत्री ने इस पोस्ट के साथ ही इस साल की शुरुआत में मुंबई में चैत्य भूमि की अपनी यात्रा से जुड़ी एक तस्वीर भी साझा की और लिखा, ‘जय भीम’।

बता दें कि, संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि हर वर्ष छह दिसंबर को मनाई जाती है। इसे ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। बाबासाहेब आंबेडकर का निधन छह दिसंबर, 1956 को नयी दिल्ली में हुआ था। (एजेंसी इनपुट के साथ)

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.