PM Cares For Children:PM मोदी ने कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के खातों में ‘पीएम केयर्स’ के तहत भेजी छात्रवृत्ति

0 656

PM Cares For Children : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बच्चों के लिए PM CARES योजना के माध्यम से छात्रवृत्ति दी है । प्रधानमंत्री ने स्कूली बच्चों को छात्र।वृत्ति दी है कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन की पासबुक और आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एक स्वास्थ्य कार्ड दिया ।

पीएम मोदी ने कहाकि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन,आप सभी ऐसे कोरोना प्रभावित बच्चों की मुश्किलें कम करने का एक कोशिश है । जिनके माता और पिता, दोनों नहीं रहे। यह इस बात का भी प्रतिबिंब है कि हर देशवासी आपके साथ है । मुझे संतोष है कि बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए उनके घर के पास ही सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में उनका दाखिला हो गया है । अगर किसी को प्रॉफेशनल कोर्स के लिए हायर एजुकेशन के लिए एजुकेशन लोन चाहिए होगा तो पीएम केयर्स के जरियो मदद की जाएगी . इस फंड ने कोरोना काल के दौरान अस्पताल तैयार करने में, वेंटिलेटर्स खरीदने, ऑक्सीजन प्लांट लगाने में भी बहुत मदद की. इस वजह से कितने ही लोगों का जीवन बचा लिया गया है ।

पीएम केयर्स फ़ॉर चिल्ड्रन के माध्यम से आपको आयुष्मान हेल्थ कार्ड भी दिया गया है , इससे 5 लाख तक के इलाज की मुफ्त सुविधाए भी बच्चो को उपलब्ध कराई बीते आठ वर्षों में भारत ने सफलता हासिल की है । वो पहले कोई सोचता था . वैश्विक मंचों पर हमारे भारत की ताकत बढ़ी है और मुझे खुशी है कि भारत की इस यात्रा का नेतृत्व युवा शक्ति ही कर रही है. आज जब हमारी सरकार अपने 8 वर्ष पूरे कर रही है तो देश का आत्मविश्वास, देशवासियों का खुद पर भरोसा अभूतपूर्व है. भ्रष्टाचार, हजारों करोड़ के घोटाले, भाई-भतीजावाद, देशभर में फैल रहे आतंकी संगठन, क्षेत्रीय भेदभाव, जिस कुचक्र में देश 2014 से पहले फंसा हुआ अब उससे बहार से निकल चुका हुं ।

ये भी पढ़ें – GT vs RR Finale : राजस्थान को फाइनल में 7 विकेट से हराकर, गुजरात टाइटंस बनी IPL 15 की चैंपियन

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.