UPSC 2021 Result : सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

0 274

प्रयागराज: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल परिणाम 2021 घोषित कर दिया है। सिविल सेवाओं के फाइनल परिणाम की घोषणा यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाकर की जा सकती है। श्रुति शर्मा इस बार टॉपर रहीं। इस साल सभी शीर्ष तीन पदों पर लड़कियों का कब्जा रहा है। श्रुति सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र हैं और जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

ये हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉपर

पहला स्थान – श्रुति शर्मा

दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल

तीसरा स्थान – गामिनी सिंगला

चौथा स्थान – ऐश्वर्या वर्मा

5वां स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी

छठा स्थान – यक्ष चौधरी

7वां स्थान – सम्यक एस जैनी

8वां स्थान – इशिता राठी

नौवां स्थान – प्रीतम कुमार

10वां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा

UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की गई थी, और परीक्षा के परिणाम 29 अक्टूबर को जारी किए गए थे। मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी, और परिणाम 17 मार्च, 2022 को घोषित किए गए थे। साक्षात्कार परीक्षा का अंतिम दौर था जो 5 अप्रैल को शुरू हुआ और 26 मई को संपन्न हुआ।

 

जानिए रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

 

यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर लॉग ऑन करें।

होमपेज पर ‘यूपीएससी सिविल सर्विसेज रिजल्ट 2021- फाइनल रिजल्ट’ पर क्लिक करें।

चयनित उम्मीदवारों के विवरण के साथ एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित की जाएगी।

इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.