पुंछ में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी मिनी बस, 11 की दर्दनाक मौत, कई घायल, मौके पर मची चीख पुकार

0 527

नई दिल्ली. जम्मू (Jammu) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के जिला पुंछ (Poonch) में बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हो गया है। दरअसल जिले की मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के सावजियां में एक मिनीबस खाई में गिर गई है। वहीं इस हादसे में अब तक करीब 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से अपना बचाव अभियान शुरू भी कर दिया है।

गौरतलब है कि इस खौफनाक हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल था। वहीं स्थानीय लोग भी मौके पर मदद के लिए आ पहुंचे थे। सभी घायलों को फिलहाल अस्पताल ले जाया जा रहा है। सैन्य अफसरों ने आशंका जताई है कि, उक्त हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ सकती है।

इधर इस दर्दनाक घटना पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि, “पुंछ के सावजियां में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं। पुलिस और सिविल अधिकारियों को घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजन को मदद के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.