नई दिल्लीः दिल्ली चुनाव की वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक पर FIR दर्ज हुई है। दिनेश मोहनिया के खिलाफ महिला ने प्रचार के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि आप विधायक ने फ्लाइंग किस कर रहे थे। घटना के वीडियो के आधार पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर अलग-अलग धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले पर विधायक की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है।
दिल्ली में वोटिंग से पहले इससे पहले ही संगम विहार से विधायक मोहनिया के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दक्षिण दिल्ली की संगम विहार विधानसभा सीट से विधायक दिनेश मोहनिया तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। चौथी बार आम आदमी पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। वहीं बीजेपी ने चंदन कुमार चौधरी और कांग्रेस ने हर्ष चौधरी को संगम विहार के दंगल में उतारा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी आप विधायक पर 23 जून, 2016 को महिलाओं के एक समूह के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाकर कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज करवाया था। आरोप था कि महिलाएं अपने इलाके में पानी की समस्या के बारे में शिकायत लेकर उनके पास आई थीं। इस मामले में मोहनिया को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि 2020 में उन्हें बरी कर दिया गया था।
दिल्ली में 1,561,400 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 837,617 पुरुष, 723,656 महिलाएं और 1,267 थर्ड-जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं में 18-19 वर्ष की आयु के 239,905 पहली बार मतदाता, 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के 109,368 बुजुर्ग मतदाता और 79,885 विकलांग व्यक्ति भी शामिल हैं। चुनाव के लिए लगभग 97,955 कर्मियों और 8,715 स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। सुरक्षा उपायों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 220 कंपनियां, 19,000 होमगार्ड और 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान शामिल हैं, जो शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करते हैं। समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए 70 मतदान केंद्रों का प्रबंधन विशेष रूप से महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा और अन्य 70 को पूरी तरह से विकलांग व्यक्तियों द्वारा चलाया जाएगा।