आरोपी आफताब ने कबूला जुर्म, पुलिस से कहा- ‘हां, मैंने ही की थी श्रद्धा की हत्या’

0 113

नई दिल्ली: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। आफताब नामक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या की। यही नहीं उसने उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए। आफ़ताब ने शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा था और हर रात महरौली के जंगल में फेंकने जाता था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी ने पुलिस के सामने यह कबूल किया है कि, ‘हां मैंने ही श्रद्धा की हत्या की थी।’

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पुलिस के सामने अंग्रेजी में ही बात कर रहा है। यह केस करीब छह महीने पुराना है, जिसका अब जाकर खुलासा अब हुआ है। आरोपी आफताब और मृतक श्रद्धा वॉकर (26) की दोस्ती मुंबई में एक कॉल सेंटर में नौकरी के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। लड़की के परिवार ने जब इस बात का विरोध किया था तब दोनों मुबई छोड़ दिल्ली आ गए थे। खबरों के मुताबिक, युवती ने आरोपी को शादी करने के लिए कहा लेकिन उसने युवती की हत्या कर दी।

बता दें कि, इसी साल मई के महीने में दोनों (आफताब और श्रद्धा) ने दिल्ली के महरौली में मकान किराए पर लिया था। जिसके बाद आरोपी ने 18 मई को इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था। पता चला है कि, आरोपी आफताब ने ‘डेक्सटर’ वेब सीरीज देखकर इस हत्या को अंजाम दिया। उसे वेब सीरीज से बॉडी डिस्पोज करने का आइडिया आया था। आरोपी पर यह भी आरोप है कि, वह मकान से शव की बदबू न आए इसके लिए अगरबत्ती जलाया करता था।

ऐसे सामने आया मामला
परिवार वालों को कई दिनों तक अपने लड़की की खबर न मिलने के कारन उन्होंने (लड़की के पिता) गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की, जो की अब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया है कि, आरोपी ने शादी को लेकर हुई बहस के बाद कथित तौर पर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को पांच दिन की रिमांड पर लिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.