दिल्ली में एक ही परिवार के चार लोगों की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0 122

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के पालम इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों (four people) की चाकू से गोदकर हत्या (murder) कर देने की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार परिवार के चारों लोगों की चाकू मारकर हत्या की गई है। मारे गए लोगों में दो बहनें, उनके पिता और दादी शामिल हैं। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली में कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक ही परिवार के 4 लोगों का कत्ल कर दिया गया है। मीडिया में चल रही खबरों में दावा किया जा रहा है कि एक लड़के ने अपने पिता, दो बहन और दादी का चाकू मारकर कत्ल कर दिया है। पुलिस ने बताया उन्हें इस घटना की जानकारी रात साढ़े 10 बजे मिली। एक ही परिवार के 4 मेंबर्स के कत्ल की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में सन्नाटा और गम की लहर दौड़ गई। इलाके में डर का भी मौत है। मंगलवार रात में हुई घटना की जानकारी जैसे ही आस-पास के लोगों को मिली बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि 2 लाशे बाथरूम में पड़ी हुई हैं। बाथरूम में पड़ी 2 लाशें एक महिला और पुरुष की है। जो आरोपी के बहन और पिता हैं। वहीं बुजुर्ग दादी की लाश बैड पर पड़ी हुई है। इसके अलावा एक बहन की लाश कमरे में पड़ी हुई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सभी लाशें खून से लथपथ हैं। पूरे मामले में पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की है। हत्या के पीछे का मकसद क्या था। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.