मुश्किलों में घिरीं अभिनेत्री पूनम पांडे : फर्जी मौत की अफवाह उड़ाने पर 100 करोड़ रुपए की मानहानि का केस, पति सैम बॉम्बे भी फंसे

0 479

नई दिल्ली: पूनम पांडे इस महीने की शुरूआत से सुर्खियों में रहीं। उनकी ‘फर्जी मौत’ ने खूब सुर्खियां भी बटौरीं। पहले खबरें आईं कि सर्वाइकल कैंसर से उनकी मौत हो गई है, लेकिन अगले ही दिन एक्ट्रेस मे एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह जिंदा हैं और उन्होंने ऐसा कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए किया था। अब इस मामले पर वह कानूनी लड़ाई में फंस गई हैं और साथ में पति सैम बॉम्बे भी लपेटे में आ गए हैं। पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे अब कानूनी लड़ाई में फंस गए हैं। उन पर 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मामला दायर किया गया है। मुंबई के रहने वाले फैजान अंसारी ने 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मामला दर्ज कराया है। इसमें दंपति पर ‘मौत की झूठी साजिश’ रचने और इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के जरिए पब्लिसिटी जुटाने का आरोप लगाया है।

अपनी एफआईआर में फैजान अंसारी ने आरोप लगाया है कि पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे ने पब्लिसिटी पाने के लिए कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर लोगों में सीरियसनेस घटाने और अपनी मौत की झूठी खबर का ड्रामा खड़ा करने का काम किया है। शिकायतकर्ता ने अरेस्ट वारंट जारी करने अपील की है। उन्होंने लिखा है, कि वो खुद सिविल लाइन्स कानपुर कोर्ट पहुंचकर पूनम और उनके पति सैम बॉम्बे के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मामला दर्ज करा रहे हैं, जिसकी एक कॉपी उन्होंने कानपुर पुलिस कमिश्नर को भी दी है। फैजान ने अपनी FIR कॉपी में पूनम पांडे के खिलाफ तुरंत अरेस्ट वारंट जारी करने की अपील की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.