जैकलीन फर्नांडिस ने महाठग सुकेश के खिलाफ अपनी शिकायत को लिया वापस, लगाए थे धमकी देने के आरोप

0 311

नई दिल्ली: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ कोर्ट में धमकाने का मामला दर्ज करवाया था जिसे उन्होंने अब वापस ले लिया है। दरअसल, जैकलीन ने सुकेश पर मीडिया हाउस के जरिए उन्हें धमकी देने के आरोप लगाए थे। अपनी याचिका में अभिनेत्री ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को उनसे संबंधित कोई भी पत्र मीडिया में जारी करने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी। जैकलीन फर्नांडीज की याचिका को लेकर एडीशनल सेशन जज चंदर जीत सिंह ने आदेश में कहा कि एक्ट्रेस की तरह से वो आवेदन किया गया था उसे वापस लिया जाता है और मामले का निपटारा किया जाता है।

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश मंडोली जेल में बंद हैं। वह लागातर एक्ट्रेस को लेटर लिखकर अपनी भावनाएं बयां करता रहता है। इसी से परेशान होकर एक्ट्रेस ने शिकायत की थी। एक्टेस ने दावा किया कि उन्हें सुकेश जेल के अंदर से बैठकर परेशान कर रहा है। मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और धमकी भी दे रहा है। वह नहीं जानती कि जेल के अंदर से उसे ऐसे कम्यूनिकेट करने का मौका कैसे मिल रहा है। शिकायत में एक्ट्रेस ने उन न्यूजपेपर की तीन कटिंग भी अटैच की हैं, जो दिसंबर, 2023 में पब्लिश हुए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.