आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल कनाल ने UBT का छोड़ा का साथ, आज शिंदे ग्रुप में होंगे शामिल

0 398

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट को आज बड़ा झटका लगा है। बेटे आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) के करीबी और युवा सेना नेता राहुल कनाल (Rahul Kanal) ने UTB का साथ छोड़ कर शिंदे गुट में शामिल होने का एलान किया है। राहुल कनाल अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार दोपहर में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होंगे।

12 बजे सीएम शिंदे की मौजूदगी में शामिल होंगे
राहुल कनाल ने शुक्रवार की राज न्यूज ऐजेंसी एएनआई से कहा कि मैं कल शिंदे समूह में शामिल होने जा रहा हूं और कई कार्यकर्ता भी मेरे साथ शामिल होंगे। कल दोपहर 12 बजे सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में हम शामिल होंगे। उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी में कुछ लोगों के कहने पर और उनकी सलाह पर फैसले लेते हैं। कल मेरे साथ 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता शिंदे ग्रुप में शामिल होंगे।

उद्धव ठाकरे के गुट में राहुल कनाल का क्या स्थान था ?
राहुल कनाल, उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के बेहद क़रीबियों में से एक जाने जाते हैं। युवा सेना का आंदोलन हो या फिर शिवसेना का कोई भी चुनाव राहुल हमेशा युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के साथ दिखाई देते थे। शिवसेना ने उन्हें बीएमसी एजुकेशन कमेटी का सदस्य बनाया था। साल 2019 में उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री बनने के बाद कनाल को श्री शिरडी साई बाबा ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया था।

उद्धव ठाकरे गुट से पलायन कर रहे नेता
मुंबई में शिवसेना UBT पार्टी को सीएम शिंदे एक एक- कर झटके पर झटका दे रहे हैं। हाल ही में उद्धव गुट की विधायक मनीषा कायदें ने पार्टी के कुछ नेताओं पर आरोप लगाते हुए शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गईं और अब आदित्य ठाकरे के बेहद क़रीबी राहुल कनाल भी शिंदे गुट में शामिल होने जा रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.