5 साल बाद रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती, मिडिल क्लास को EMI में मिलेगी राहत

0 253

नई दिल्‍ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने मिडिल क्‍लास को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में कटौती कर दी है. रेपो रेट में यह कटौती 25 बेसिस पॉइंट (25 basis points) की हुई है, जिस कारण अब मौजूदा रेपो रेट 6.25 फीसदी हो गया है. रेपो रेट में यह कटौती 5 साल बाद की गई है. इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई 2020 में रेपो रेट घटाया था. हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था. आखिरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी फरवरी 2023 में की गई थी.

गवर्नर ने कहा कि बैठक में इकोनॉमी डेवलपमेंट को लेकर चर्चा की गई. गवर्नर ने आगे कहा कि हमने बैठक में फैसला किया है कि रेपो रेट को घटाया जा रहा है. अब रेपो रेट 6.50 से घटाकर 6.25 किया जा रहा है. रेपो रेट में कटौती के बाद अब आपके लोन की ईएमआई कम हो जाएगी.

गवर्नर ने कहा कि ग्‍लोबल इकोनॉमी चुनौतियों से गुजर रहा है. साथ ही वैश्विक स्‍तर पर महंगाई भी बढ़ रही है. फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से भी रेट में कटौती हो रही है. साथ जियो पॉलिटिकल टेंशन भी बढ़ रहा है. जिस कारण दुनिया भर की इकोनॉमी पर असर पड़ रहा है. भारतीय रुपया अभी प्रेशर में है. रिजर्व बैंक के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं.

रीयल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान वित्त वर्ष 2025 में 6.5 फीसदी है, जो पिछले साल 8.2 फीसद लास्‍ट ईयर, आने वाले सालों में जीडीपी में सुधार होगा. मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर में सुधार हुआ है. माइनिंग सेक्‍टर में भी सुधार हुआ है. पीएमआई सर्विस में पिछली तिमाही में गिरावट हुई. ग्रामीण में डिमांड बढ़ रही है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.