अहमदाबाद के बाद लखनऊ ने भी खरीदे 3 प्लेयर्स…

0 605

IPL 2022 के लिए नई टीम लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 3 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ लिया है। ESPN क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक, केएल राहुल को 15 करोड़, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को 11 करोड़ और रवि बिश्नोई को 4 करोड़ रुपए मिलेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, राहुल टीम के कप्तान भी होंगे।

पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को 11 करोड़ में खरीदा था। केएल लखनऊ की टीम के कप्तान भी बनाए जा सकते हैं। अहमदाबाद ने भी 3 खिलाड़ी खरीद लिए हैं। अहमदाबाद ने हार्दिक पंड्या और राशिद खान को 15-15 करोड़ और शुभमन गिल को 7 करोड़ में खरीदा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.