कानपुर के बाद अजमेर में ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश! रेलवे ट्रैक पर रखे सीमेंट ब्लॉक

0 226

जयपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुरके बाद अब राजस्थान में भी मालगाड़ी को को पटरी से उतारने की साजिश का मामला सामने आया है। खबर है कि अजमेर के सरधना में रेलवे ट्रैक पर बीते रविवार को सीमेंट के दो ब्लॉक रखकर मालगाड़ी को डीरेल करने की कोशिश की गई। हालांकि, कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। अजमेर पुलिस ने इस बाबत FIR दर्ज कराई गई है।

मामले पर उत्तर पश्चिम रेलवे ने बताया कि, कुछ बदमाशों ने रविवार को पटरी पर सीमेंट के दो ब्लॉक रख दिए, जिन्हें एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। लेकिन कुछ अप्रिय नहीं हुआ।” यहां अजमेर में सराधना और बांगड़ ग्राम स्टेशन के बीच 2 स्थानों पर सीमेंट के 1 क्विंटल किलो वजनी ब्लॉक रखा हुआ मिला। रेलवे ट्रैक पर एक किलोमीटर तक की दूरी में भी दो जगह सीमेंट ब्लॉक रखे गए थे। यह घटना फुलेरा-अहमदाबाद ट्रैक पर सरधना और बांगड़ स्टेशनों के बीच घटी है। मामला दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।

जानकारी दें कि इससे पहले कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की भी साजिश रची गई थी। इसके लिए रेलवे ट्रैक पर LPG सिलेंडर रखा गया था। रेलवे लाइन के पास पेट्रोल और बारूद भी तब बरामद हुआ था। इसी पैटर्न पर राजस्थान में अजमेर के सरधना में भी रेलवे ट्रैक पर एक क्विंटल वजनी सीमेंट ब्लॉक रखा गया था, ताकि ट्रेन को पटरी से ही उतारा जा सके। हालांकि गनीमत ये रही कि ट्रेन का इंजन सीमेंट ब्लॉक को तोड़ते हुए आगे निकल गया। रेल ड्राइवर के सूचना पर RPF ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक का निरीक्षण किया।

फिलहाल पुलिस FIR दर्ज करने के बाद आरोपियों के तलाश में जुट चुकी है। देखा जाए तो राजस्थान में एक महीने में यहतीसरी बार ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश हुई है। इससे पहले बीते 28 अगस्त को बारां के छबड़ा में मालगाड़ी के ट्रैक पर इक बाइक का स्क्रैप डाला गया था। जिसमें तेज रफ्तार इंजन, बाइक के कबाड़ से टकरा गया था। वहीं बीते 23 अगस्त को पाली में अहमदाबाद-जोधपुर वंदे भारत भा इसी ट्रैक पर रखे सीमेंट ब्लॉक से टकरा गई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.