पुष्पा 2 के बाद अल्लू अर्जुन, बैक टू बैक लाएंगे ये फिल्में

0 322

नई दिल्ली : अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म सिनेमाघरों पर 15 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीदें हैं. पुष्पा के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर इतना धमाल मचाया था जिसके बाद से इसके दूसरे पार्ट को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. साथ ही मेकर्स फिल्म को लेकर कुछ ना कुछ अपडेट देते रहते हैं जिसकी वजह से फिल्म को लेकर बज बना रहता है. पुष्पा 2 के बाद भी अल्लू कई फिल्मों से फैंस को एंटरटेन करेंगे. उनके पास इस समय ढेर सारे प्रोजेक्ट्स लाइन में लगे हुए हैं.

पुष्पा 2 के बाद अल्लू अर्जुन त्रिविक्रम श्रीनिवास की AA 22 में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ त्रिशा लीड रोल में नजर आएंगी. ये लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती है. रिपोर्ट्स की मानें तो वह एटली कुमार के साथ भी काम करने वाले हैं हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है

रिपोर्ट्स की माने तो अल्लू अर्जुन डायरेक्टर बोयापति श्रेणु के साथ इस साल के आखिरी में फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. उन्होंने फिल्म के लिए हां कह दी है. हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

पुष्पा 2 को रिलीज होने में अब 200 दिन बचे हैं. इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म का बज बनाए रखने के लिए नई ट्रिक शुरू की है. उन्होंने फिल्म को लेकर काउंटडाउन शुरू कर दिया है. इसके साथ ही एक पोस्टर शेयर किया है. जिस पर लिखा है 200 दिन में रूल की शुरुआत होगी. पुष्पा 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. इसे सुकुमार ने डायरेक्ट किया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.