डाकुओं के ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक, कई अपराधियों की मौत : नाइजीरियाई वायु सेना

0 336

अबुजा : नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य जामफारा में एयर स्ट्राइक में कई डाकू मारे गए हैं। नाइजीरियाई वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरियाई वायु सेना के प्रवक्ता ओलुसोले अकिनबोयेवा ने कहा कि हवाई हमले शुक्रवार को जम्फारा के त्सेफ स्थानीय सरकारी क्षेत्र के बब्बन काउये गांव में किए गए, जहां संदिग्ध डाकू मौजूद थे।

प्रवक्ता ने कहा कि सेना के हवाई हमलों का उद्देश्य नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में डाकुओं के खतरों को खत्म करना था। उन्होंने कहा, खुफिया सूत्रों से पता चला है कि अपराधियों ने सैन्य कर्मियों या नागरिकों पर हमला करने की योजना बनाई है। वायु सेना प्रवक्ता ने कहा, “इस ऑपरेशन से डाकुओं की ताकत को गंभीर झटका लगा है।” चाड के राष्ट्रपति महामत इद्रिस देबी इत्नो और नाइजीरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नुहू रिबादू की एक अहम बैठक रविवार को हुई। इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा बढ़ाने और आतंकवाद से निपटने पर चर्चा हुई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दो सप्ताह पहले महामत देबी ने मल्टीनेशनल ज्वाइंट टास्क फोर्स से चाड के हटने की धमकी दी थी।

बता दें मल्टीनेशनल ज्वाइंट टास्क फोर्स में उग्रवादी इस्लामी समूह बोको हराम से लड़ने के लिए चाड झील के किनारे स्थित देशों के सैनिक शामिल हैं। देबी ने बोको हराम आतंकवादियों से निपटने में विफलता के लिए फोर्स की आलोचना की थी। आतंकियों ने हाल ही में लेक प्रांत में संघर्ष के दौरान 40 से अधिक चाड सैनिकों को मार गिराया था। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद रिबादू ने कहा, “आने वाले दिनों में, मिक्सड फोर्स का एक नया चेहरा होगा जिसका उद्देश्य आम दुश्मन को खत्म करना होगा।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.