अजीत अगरकर बने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता

0 405

नई दिल्ली : पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार देर शाम इसकी घोषणा की।

क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएए) के साथ हुए साक्षात्कार के बाद अगरकर को वरिष्ठ चयन समिति (पुरुष टीम) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अगरकर चेतन शर्मा की जगह लेंगे, जिन्होंने एक स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद फरवरी 2023 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अजीत अगरकर ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 191 एकदिवसीय मैच और 4 टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम 349 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.