अखिलेश यादव की ताई समद्रा देवी का निधन, सपा प्रमुख भी अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

0 158

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी समंद्रा देवी (84) का रात 3 बजे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। वह मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव की पत्नी थीं। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार सैफई में ही किया जाएगा। अखिलेश यादव भी परिवार के साथ शामिल होंगे।

समद्रा देवी के निधन के बाद अखिलेश यादव पूरे परिवार समेत सैफई जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वहीं समद्र देवी के निधन पर सपा ने शोक जताते हुए लिखा, “माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की ताई जी एवं पूर्व सांसद श्री तेज प्रताप सिंह यादव जी की दादीजी श्रीमती समंद्रा देवी जी का देहावसान, अत्यंत दुखद. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे. भावभीनी श्रद्धांजलि।

रतन सिंह, मुलायम सिंह यादव के छह भाई बहनों में सबसे बड़े थे। वो राजनीति से दूर रहते थे लेकिन गांव के छोटे-मोटे मसलों में बढ़चढ़ हिस्सा लेते थे। जानकारों की माने तो अंत तक उनका स्वभाव फौजी के जैसा ही था वो लोगों के आपसी विवाद भी सुलझाया करते थे। रतन सिंह और समद्रा देवी के बेटे रणवीर यादव की की स्मृति में ही सैफई महोत्सव होता था। रणवीर सिंह का भी निधन काफी समय पहले हो चुका है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.