इंस्टाग्राम पर मोनालिसा से आगे निकली अक्षरा सिंह

0 380

बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, सोशल मीडिया का क्रेज हर किसी के सर चढ़ कर बोलता है। ऐसे में भोजपुरी के सितारें कैसे पीछे रह सकते हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फॉलोअर्स की एक होड़ लगी रहती है। इसमें रानी, अक्षरा और मोनालिसा जैसी एक्ट्रेसेस का नाम भी शामिल है। हाल ही में अक्षरा सिंह अपना लाखों फैंस के साथ इस रेस में बाजी गईं। अक्षरा ने कुछ नंबर्स से मोनालिसा को पछाड़ दिया है। मोनालिसा के इंस्टाग्राम हैंडल पर 5.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं अब अक्षरा सिंह के इंस्टाग्राम हैंडल पर 5.3 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद हैं।

मोनालिसा, अपने चाहनेवालों को एंटरटेन करने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। आए दिन उनकी नई तस्वीरें और डांस वीडियोज फैंस को दीवाना बनाते हैं। बावजुद इसके अक्षरा सिंह के फैंस की संख्या ज्यादा निकली। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्मों और गानों को लेकर काफी व्यस्त हैं। लेकिन उन्हें जब भी समय मिलता है, अक्षरा अपने फैंस संग कनेक्ट करने की पूरी कोशिश करती हैं।

मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह संग मंगलवार, 17 जनवरी को अपनी 6वीं वेडिंग एनिवर्सरी को सेलिब्रेट किया है। इस खास दिन पर एक्ट्रेस ने एक रोमांटिक वीडियो भी शेयर किया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने पिंक टॉप में अपनी कुछ हसीन तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री से दूर हो चुकीं मोनालिसा की तस्वीरों पर आज भी फैंस कॉमेंट कर कहते हैं कि भोजपुरी फिल्में उन्हें मिस कर रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस टीवी शो ‘फव्वारा चौक’ को लेकर इतनी बिजी हैं कि शायद ही किसी फिल्म में नजर आएं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.