लूलू मॉल प्रकरण में अखिल भारत हिंदू महासभा ने दी चेतावनी, दोबारा नमाज पढ़ी गई तो होगा हनुमान चालीसा का पाठ

0 604

लखनऊ: लखनऊ में बने लूलू मॉल में नमाज पढ़े जाने के प्रकरण में अखिल भारत हिंदू महासभा ने एक विज्ञप्ति जारी कर सार्वजनिक स्थान पर नमाज ना किए जाने की चेतावनी दी है।

अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थान पर नमाज नहीं पढ़ा जा सकता अगर लूलू मॉल में दोबारा नमाज पढ़ा गया तो इसका विरोध प्रदर्शन से जवाब दिया जाएगा और मॉल में हनुमान चालीसा का पाठ करने का काम कार्यकर्ता करेगा।

हिंदू महासभा ने सनातन धर्म के लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि मॉल में हो रही गतिविधियों को देखते हुए पूरी तरह से लूलू मॉल का बायकॉट करें। मॉल में पहले से आरोप लग रहा है कि 70 परसेंट मुसलमान लड़कों को 30 परसेंट हिन्दू लड़कियों को नौकरी दी जा रही है, जिससे लव जिहाद चलाया जा सके।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.