Alt Balaji के 5 साल पूरा करने पर लॉकअप में मचा धमाल। दिखे ये बड़े चेहरे।

0 451

OTT प्लेटफार्म, Alt Balaji ने शनिकार यानि की 16 अप्रैल को 5 साल पूरे किए हैं। ये प्लेटफार्म टीवी जगत की मशहूर निर्देशक एकता कपूर हैं। इसकी स्थापना साल 2017 में हुई थी। Alt Balaji का रियलिटी शो पूरे भारत में काफी पसंद किया जा रहा हैं। आपको बता दें की ये शो भारत में सबसे पहले नंबर पर रैंक कर रहा हैं। यही कारण हैं की इस उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए आज के लॉकअप में होने वाला हैं कुछ खास।

दरअसल शनिवार को Alt Balaji की संस्थापक एकता कपूर शो में आई थीं। आपको बता दें की हर हफ्ते शनिवार और रविवार को जजमेंट डे (Judgement Day) होता हैं। जिसमें लॉकअप (LockUp) क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आती हैं और कैदियों को चार्जशीट (Chargesheet) से बचाती हैं और एक कैदी को लॉकअप से बाहर करती हैं।

उन्होंने शो में अपने पसंदीदा कैदियों के नाम बताए। कंगना और एकता ने मुनव्वर के गेम की काफी सराहना की। उन दोनों ने मुनव्वर को ‘brainy’ बताया। एकता ने तो यहाँ तक कहा की मुनव्वर एक इंटरेस्टिंग कैदी हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने 5 पसंदीदा कैदियों के नाम भी बताए। जिनमें पायल रोहतगी, आज़मा फल्लाह, अंजलि अरोड़ा, ज़ीशान खान और पूनम पांडेय के नाम शामिल हैं।

इस मौके पर एकता कपूर के भाई तुषार कपूर भी नज़र आए। उन्होंने कैदियों के साथ काफी मस्ती भी की। उन्होंने अपनी फिल्म ‘Golmaal’ के अपने करैक्टर के स्टाइल में लॉकअप के सभी कैदियों को एक एक नाम भी दिया। उनके अलावा निखिल भांबरी (Nikhil Bhambri), क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D’Souza), रोहन महरा (Rohan Mehra), कृष्णा कॉल (Krishna Kaul) और दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) जैसे चेहरे भी नज़र आए।

आपको बता दे की लॉकअप के फिनाले में अब महज़ 3 हफ्ते ही बचे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा की लॉकअप का पहला सीजन कौन जीतेगा। इस हफ्ते कौन होगा लॉकआउट, ये जानने के लिए आपको लॉकअप का आज का एपिसोड देखना होगा।

 

ये भी पढ़े : Covid 19 in India: भारत में कोविड -19 मामलों में वृद्धि, पिछले 24 घंटों में 11,558 सक्रिय मामले

 

रिपोर्ट: अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.