एम्बर हर्ड कानूनी लड़ाई के निपटारे के लिए जॉनी डेप को देंगी बड़ी रकम

0 349

लॉस एंजिलिस | हॉलीवुड अभिनेत्री एम्बर हर्ड हॉलीवुड स्टार और पूर्व पति जॉनी डेप की लंबे समय से चली आ रही कानूनी लड़ाई को निपटाने के लिए 1 मिलियन डॉलर का भुगतान करेंगी। यह पूरा मामला तब शुरु हुआ था जब अभिनेत्री ने अपने पूर्व पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद इस मामले में कई सारे पहलू सामने आते गए और केस बढ़ता गया। वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की शुरूआत में वर्जीनिया में छह सप्ताह के ट्रायल के बाद भुगतान करने का आदेश दिया गया था।

इस पैसे को लेकर अभिनेता डॉनी डेप के वकीलों ने एक बयान में कहा कि वह इस पैसे को दान में देंगे। क्योंकि उनके लिए पैसा कभी भी मायने नहीं रखता है।

बर्तमान समय में इस केस को लेकर अभिनेत्री ने कहा है कि, यह समझौता उनको आगे की मुकदमेबाजी से बचाता है और उसे अंतत: उनकी शादी से खुद को मुक्त करने की अनुमति देता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.