उग्रवाद के विरुद्ध गृह मंत्रालय की जीरो टॉलेरेंस की नीति जारी रहेगी – अमित शाह

0 436

नई दिल्ली । नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। कई दुर्गम इलाकों को नक्सलियों के कब्जे से आजाद कराया गया है। इस मौके पर अमित शाह ने सुरक्षा बलों को बधाई दी है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध गृह मंत्रालय की जीरो टॉलेरेंस की नीति जारी रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा में एक आज ऐतिहासिक पड़ाव पार हुआ है। देशभर में वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध चल रही निर्णायक लड़ाई में सुरक्षाबलों ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। इसके लिए सीआरपीएफ, सुरक्षा एजेंसियों और राज्य पुलिसबलों को बधाई देता हूँ।

अमित शाह ने आगे कहा कि शीर्ष माओवादियों के गढ़ में महीनों तक चले इन अभियानों में सुरक्षा बलों को अप्रत्याशित सफलता प्राप्त हुई है। इसके तहत 14 माओवादियों को मार गिराया गया है और 590 से अधिक की गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण हुआ है। इनमें लाखों-करोड़ों के ईनामी माओवादी जैसे मिथिलेश महतो जिसपर 1 करोड़ का इनाम था पकड़े गए हैं।

अमित शाह ने ये भी बताया कि पहली बार बूढा पहाड़, चक्रबंधा और भीमबांध के दुर्गम क्षेत्रों से माओवादियों को सफलतापूर्वक निकालकर सुरक्षाबलों के स्थायी कैंप स्थापित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध गृह मंत्रालय की जीरो टॉलेरेंस की नीति जारी रहेगी और ये लड़ाई आगे और तेज होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.