अमूल का दूध फिर हुआ महंगा, 3 रुपए लीटर बढ़े दाम

0 381

अहमदाबाद : गुजरात की कंपनी अमूल ने एक बार फिर दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है. दूध की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई है. यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा. इस बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल भैंस के दूध की कीमत अब 70 रुपये प्रति लीटर होगी।

कंपनी ने अपने एक बयान में जानकारी दी है कि अमूल दूध (amul milk) की कीमत उत्पादन और लागत में बढ़ोतरी के कारण हुआ है. कंपनी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल चारे की कीमत में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने कहा कि इस कारण दूध की कीमत में इजाफा किया गया है. कंपनी ने कहा कि इनपुट लागत में वृद्धि से पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की कीमतों में 8-9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.